प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने 21 मार्च 2023 को उत्तर पूर्व के लिए भारत गौरव ट्रेन के आगामी शुभारंभ के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 06 MAR 2023 8:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 मार्च 2023 को उत्तर पूर्व के लिए भारत गौरव ट्रेन के आगामी शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा है कि यह एक दिलचस्प एवं यादगार यात्रा होगी और उत्तर पूर्व को जानने का यह एक रोमांचक अवसर होगा।

भारतीय रेल ने भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को कवर करने हेतु विशेष रूप से डिजाइन की गई यात्रा “नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी: बियॉन्ड गुवाहाटी” का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन की यात्रा 21 मार्च, 2023 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और 15 दिनों की यह यात्रा असम के गुवाहाटी, शिवसागर, जोरहाट एवं काजीरंगा, त्रिपुरा के उनाकोटि, अगरतला एवं उदयपुर, नागालैंड के दीमापुर एवं कोहिमा और मेघालय के शिलांग एवं चेरापूंजी को कवर करेगी।

भारत गौरव ट्रेन के आगामी शुभारंभ के बारे में केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“यह एक दिलचस्प एवं यादगार यात्रा होगी और उत्तर पूर्व को जानने का यह एक रोमांचक अवसर होगा।”  

*****

एमजी/एमएस/एआर/आर


(रिलीज़ आईडी: 1904802) आगंतुक पटल : 308
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam