वित्‍त मंत्रालय

अक्टूबर 2022 के दौरान सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपए रहा

Posted On: 01 NOV 2022 12:12PM by PIB Delhi

अप्रैल 2022 में संग्रह के बाद अब तक का दूसरा सबसे बड़ा राजस्व संग्रह

लगातार आठ महीनों से मासिक जीएसटी राजस्व ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक रहा, जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरी बार ₹1.5 लाख करोड़ को पार कर गया

सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए, जो अगस्त 2022 में सृजित हुए 7.7 करोड़ ई-वे बिलों से काफी अधिक है।

 

 

अक्टूबर 2022 के महीने में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व 1,51,718 करोड़ रुपए रहा, जिसमें से सीजीएसटी 26,039 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 33,396  करोड़ रुपए, आईजीएसटी  81,778 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित  37,297 करोड़ रुपए सहित) और 10,505 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपए सहित) उपकर है।

सरकार ने आईजीएसटी से 37,626 करोड़ रुपए सीजीएसटी के लिए और 32,883 करोड़ रुपए एसजीएसटी के लिए तय किए हैं। । इसके अलावा, केंद्र ने केंद्र और राज्यों के बीच 50:50 के अनुपात में तदर्थ आधार पर 22,000 करोड़ रुपये का निपटान भी किया है। नियमित निपटान के बाद अक्टूबर 2022 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 74,665 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 77,279 करोड़ रुपए हैं।

अक्टूबर 2022में राजस्व का दूसरा सबसे बड़ा मासिक संग्रह है, जो अप्रैल 2022 के बाद दूसरी बार है जब सकल जीएसटी संग्रह 1.50 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। अप्रैल 2022 के बाद अक्टूबर में घरेलू लेनदेन से दूसरा सबसे बड़ा संग्रह देखा गया। यह नौवां महीना है और अब लगातार आठ महीने से मासिक जीएसटी राजस्व ₹ 1.4 लाख करोड़ से अधिक रहा है। सितंबर 2022 के महीने के दौरान, 8.3 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए, जो अगस्त 2022 में सृजित 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RUWB.png

 

 

अक्टूबर 2022 के दौरान जीएसटी राजस्व में हुई राज्यवार प्रगतिः


 

राज्य

अक्टूबर-21

अक्टूबर-22

वृद्धि

जम्मू कश्मीर

648

425

-34%

हिमाचल प्रदेश

689

784

14%

पंजाब

1,595

1,760

10%

चंडीगढ़

158

203

28%

उत्तराखंड

1,259

1,613

28%

हरियाणा

5,606

7,662

37%

दिल्ली

4,045

4,670

15%

राजस्थान

3,423

3,761

10%

उत्तर प्रदेश

6,775

7,839

16%

बिहार

1,351

1,344

-1%

सिक्किम

257

265

3%

अरुणाचल प्रदेश

47

65

39%

नागालैंड

38

43

13%

मणिपुर

64

50

-23%

मिजोरम

32

24

-23%

त्रिपुरा

67

76

14%

मेघालय

140

164

17%

असम

1,425

1,244

-13%

पश्चिम बंगाल

4,259

5,367

26%

झारखंड

2,370

2,500

5%

ओडिशा

3,593

3,769

5%

छत्तीसगढ़

2,392

2,328

-3%

मध्य प्रदेश

2,666

2,920

10%

गुजरात

8,497

9,469

11%

दमन और दीव

0

0

20%

दादरा तथा नगर हवेली

269

279

4%

महाराष्ट्र

19,355

23,037

19%

कर्नाटक

8,259

10,996

33%

गोवा

317

420

32%

लक्ष्यद्वीप

2

2

14%

केरल

1,932

2,485

29%

तमिलनाडु

7,642

9,540

25%

पुदुचेरी

152

204

34%

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

26

23

-10%

तेलांगना

3,854

4,284

11%

आंध्र प्रदेश

2,879

3,579

24%

लद्दाख

19

33

74%

अन्य क्षेत्र

137

227

66%

केंद्रीय अधिकार क्षेत्र

189

140

-26%

कुल योग

96,430

1,13,596

18%

 

 

 

 

 

 

****

एमजी/ एएम/ केजे



(Release ID: 1874413) Visitor Counter : 205