प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कांस्य पदक जीतने के लिए टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ज्ञानसेकरन की लगन और समर्पण की प्रशंसा की

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2022 7:49PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष एकल टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने के लिए टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ज्ञानसेकरन की लगन और समर्पण की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

"राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दौरान साथियान ज्ञानसेकरन का लगातार अद्भुत प्रदर्शन। मैं उन्हें टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं। अपनी लगन और समर्पण के लिए वे प्रशंसा के काबिल हैं। मुझे यकीन है कि वे आगामी टूर्नामेंटों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।"

****

एमजी/एएम/जीबी/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1850150) आगंतुक पटल : 274
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam