प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सोनल पटेल को पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2022 8:38AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोनल पटेल को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
"जब प्रतिभा, स्वभाव और दृढ़ता का मेल हो, तो कुछ भी असंभव नहीं है। सोनल पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इसे अक्षरशः सिद्ध किया है। उन्हें बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे आने वाले समय में खुद की अलग पहचान बनाती रहें। #चीयर4इंडिया"
*********
एमजी/एएम/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1849331)
आगंतुक पटल : 303
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam