प्रविष्टि तिथि:
06 AUG 2022 6:18PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रेस वॉकिंग चैंपियन प्रियंका गोस्वामी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में प्रतिष्ठित रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
"हमारी राष्ट्रीय रेस वॉकिंग चैंपियन प्रियंका गोस्वामी को प्रतिष्ठित रजत पदक जीतने पर बधाई। इस पदक से उन्होंने भारत में कई युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयां छूती रहें। #Cheer4India
********
एमजी/एएम/जेके/डीवी