प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर जी. साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2022 9:17PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतने पर जी. साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी को बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

'टेबल टेनिस में शानदार खबर। जी. साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी की टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। इस टीम ने कौशल और प्रतिबद्धता के मामले में ऊंचे मानदंड कायम किए हैं। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

 

एमजी/एएम/एएस


(रिलीज़ आईडी: 1847709) आगंतुक पटल : 375
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam