प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 28 JUN 2022 11:15AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध उद्योगपति श्री पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

“श्री पालोनजी मिस्त्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

 

एमजी/एएम/जेके



(Release ID: 1837509) Visitor Counter : 358