प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारतीय बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 15 MAY 2022 4:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर बधाई दी है।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

‘‘भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है! भारत द्वारा थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है! हमारी इस प्रतिभाशाली टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’’

***

एमजी/एएम/आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1825561) आगंतुक पटल : 454
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam