प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 11 MAY 2022 9:29AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे प्रतिभावान वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों का आभार व्यक्त किया है, जिनकी बदौलत 1998 में सफल पोखरण परीक्षण संभव हुआ था।

 

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

आज, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हम अपने प्रतिभावान वैज्ञानिकों का और उनके प्रयासों का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके आधार पर 1998 में सफल पोखरण परीक्षण संभव हुआ। हम अटल जी के अनुकरणीय नेतृत्व का गर्व से स्मरण करते हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट राजनीतिक साहस और राज्य-मर्मज्ञता का परिचय दिया था।

 

****

 

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1824308) आगंतुक पटल : 560
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada