प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के प्रति लोगों के उत्साह की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 30 MAR 2022 10:05AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उन लाखों लोगों के उत्‍साह की सराहना की है, जिन्‍होंने इस वर्ष के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के प्रति अपनी मूल्‍यवान विचार साझा किये हैं। उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में योगदान देने वाले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"इस साल के परीक्षा पे चर्चा के प्रति उत्साह अभूतपूर्व रहा है। लाखों लोगों ने अपनी मूल्यवान विचार और अनुभव साझा किए हैं। मैं उन सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने योगदान दिया है।

1 अप्रैल के कार्यक्रम की प्रतीक्षा है।"        

       

****

एमजी/एएम/जेके 


(रिलीज़ आईडी: 1811256) आगंतुक पटल : 443
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam