प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम रैला अमोलो ओडिंगा के बीच बैठक

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2022 2:41PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम रैला अमोलो ओडिंगा, जो इस समय भारत में निजी यात्रा पर हैं, के साथ भेंट की। दोनों नेताओं के दशकों पुराने मैत्रीपूर्ण व्यक्तिगत संबंध हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री ओडिंगा से लगभग साढ़े तीन वर्षों के बाद मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने 2008 से श्री ओडिंगा के साथ भारत और केन्या, दोनों देशों में हुई कई बातचीत के साथ-साथ 2009 और 2012 में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए उनके समर्थन को याद किया।

दोनों राजनेताओं ने आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारत-केन्या संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री ओडिंगा को उनके अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।  

***

एमजी/एएम/जेके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1798076) आगंतुक पटल : 373
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam