प्रविष्टि तिथि:
11 SEP 2021 11:02PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के 1893 के प्रतिष्ठित शिकागो भाषण के सार में कहीं अधिक न्यायपूर्ण, समृद्ध और समावेशी दुनिया बनाने की क्षमता निहित है।
प्रधानमंत्री ने उस प्रतिष्ठित भाषण की वर्षगांठ के अवसर पर एक ट्वीट में कहा:
'हम शिकागो में स्वामी विवेकानंद के 1893 के प्रतिष्ठित भाषण को याद करते हैं जिसने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को खूबसूरती से प्रदर्शित किया था। उनके भाषण के सार में कहीं अधिक न्यायपूर्ण, समृद्ध और समावेशी दुनिया बनाने की क्षमता निहित है।'
****
एमजी/एएम/एसकेसी