प्रधानमंत्री कार्यालय
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रधानमंत्री ने स्थानीय हथकरघा उत्पादों को समर्थन देने का आह्वान किया
हथकरघा में भारत की विविधता तथा असंख्य बुनकरों और दस्तकारों की निपुणता नजर आती है
प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2021 1:36PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हथकरघा में भारत की विविधता तथा असंख्य बुनकरों और दस्तकारों की दक्षता नजर आती है। उन्होंने आह्वान किया कि स्थानीय हथकरघा उत्पादों को समर्थन दिया जाये।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“हथकरघा में भारत की विविधता तथा असंख्य बुनकरों और दस्तकारों की दक्षता नजर आती है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस #MyHandloomMyPride की भावना को बल देकर हमारे बुनकरों को समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराने का दिन है। आइये, हम सभी स्थानीय हथकरघा उत्पादों का समर्थन करें!”
ओलम्पिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू के एक ट्वीट का उद्धरण देते हुये प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहाः“पिछले कुछ वर्षों के दौरान हैंडलूम में नई दिलचस्पी देखी जा रही है।मीराबाई चानूको#MyHandloomMyPride का समर्थन करता देख खुशी हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देता रहेगा।”
एमजी/ एएम/ एकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1743523)
आगंतुक पटल : 566
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam