प्रविष्टि तिथि:
27 JUN 2021 6:08PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुडुचेरी में मंत्री पद की शपथ लेने वालों को शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "पुडुचेरी में आज मंत्री पद की शपथ लेने वालों को शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि यह टीम दृढता के साथ काम करेगी और जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी।"
***
एमजी/एएम/आर/डीवी