मंत्रिमण्‍डल

कैबिनेट सचिव ने डीपीआईआईटी सचिव डॉ. गुरुप्रसाद माहपात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 19 JUN 2021 11:07AM by PIB Delhi

कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा ने डीपीआईआईटी सचिव डॉ. गुरुप्रसाद माहपात्रा के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री गौबा ने अपने शोक संदेश में कहा,  ‘ डॉ. माहपात्रा एक प्रिय सहयोगी थे और कार्यनीतिक सोच तथा नेतृत्व के असाधारण गुणों वाले एक उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी थे।

अधिकारिता समूहों में से एक के प्रमुख के रूप में, उन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ वर्तमान लड़ाई में पूर्ण समर्पण के साथ काम किया।

जांच में पॉजिटिव पाए जाने तथा अस्वस्थ होने के बावजूद, उन्होंने लंबे समय तक काम करना जारी रखा और बहुत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश भर में ॅक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी करते रहे।

वह अपने सक्रिय दृष्टिकोण तथा सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए याद रखे जाएंगे। उनका असमय निधन हम सभी लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

एमजी/एएम/एसकेजे



(Release ID: 1728500) Visitor Counter : 227