प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने गुजरात में सड़क दुर्घटना के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया
पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
16 JUN 2021 2:11PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के आणंद जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “गुजरात के आणंद जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर व्यथित हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रत्येक मृतकों के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाएगी: PM @narendramodi"
एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1727535)
आगंतुक पटल : 214
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam