प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने श्री सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 21 MAY 2021 1:56PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विख्यात पर्यावरणविद् श्री सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी का निधन हमारे देश के लिए एक चिरस्मरणीय क्षति है। उन्होंने प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार को सामने लाने का काम किया। उनकी सादगी और करुणा की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मेरे विचार उनके परिवार और कई प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

 

               **************

एमजी/एएम/एचकेपी/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1720590) आगंतुक पटल : 264
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam