स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

पिछले 24 घंटों में टीके की 36 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के साथ टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या 9.43 करोड़ से अधिक हो गई


10 राज्यों में दैनिक नए मामलों का ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा

कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 73 प्रतिशत सिर्फ 5 राज्यों से ही आए

Posted On: 09 APR 2021 12:07PM by PIB Delhi

आज देशभर में कोविड-19 के टीके की खुराक दिए जाने की कुल संख्या 9.43 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 14,28,500 सत्रों के माध्यम से कुल 9,43,34,262 टीके की खुराकें दी गई हैं। इनमें89,74,511 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की पहली खुराक और54,49,151 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की दूसरी खुराक, 98,10,164अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने टीके की पहली खुराक, 45,43,954 अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ताओं ने टीके की दूसरी खुराक, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 3,75,68,033 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक और 13,61,367 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2,61,03,814 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक और 5,23,268 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

स्वास्थ्य कर्मी

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता

45 से 60 वर्ष का आयु समूह

60 वर्ष से अधिक

 

 

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

 

पहली खुराक

दूसरी खुराक

89,74,511

54,49,151

98,10,164

45,43,954

2,61,03,814

5,23,268

3,75,68,033

13,61,367

9,43,34,262

 

देश में अब तक कुल टीके की 60 प्रतिशत खुराकें 8 राज्यों में दी गई हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 36 लाख से अधिक टीके की खुराकें दी गई।

टीकाकरण मुहिम के 83वें दिन (08 अप्रैल 2021) को 36,91,511 टीके की खुराकें दी गई। 49,416 सत्रों के माध्यम से 32,85,004 लाभार्थियों ने पहली खुराक और 4,06,507 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली।

दिनांक- 8 अप्रैल 2021

 

स्वास्थ्य कर्मी

 

अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ता

45 से 60 वर्ष से अधिक आयु

60 वर्ष से अधिक आयु

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

5,792

28,897

41,462

1,26,651

21,67,078

51,231

10,70,672

1,99,728

32,85,004

4,06,507

 

वैश्विक स्तर पर दैनिक खुराकों की संख्या के संदर्भ में, भारत प्रतिदिन औसत 37,94,328 टीके की खुराक दिए जाने के साथ शीर्ष पर बना हुआ।

भारत में दैनिक नये मामलों का बढ़नाजारी है। पिछले 24 घंटे में 1,31,968 नये मामले दर्ज किए गए।

दस राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान- में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में वृद्धि दिखाई दे रही है। नये मामलों का 83.29 प्रतिशतइन्हीं दस राज्यों में ही है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 56,286 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,652 जबकि उत्तर प्रदेश में 8,474 नये मामले दर्ज किए गए हैं। 

बारह राज्यों में दैनिक नये मामलों का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

नीचे दिए गए ग्राफ में भारत में दैनिक पॉजिटिविटी दर और दैनिक परीक्षणों के रुख को दर्शाया गया है।

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,79,608 तक पहुंच गई है। यह देश में कुल पॉजिटिव मामलों का अब 7.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या मेंसे69,289 मामलेकम हुए।

भारत में कुल सक्रिय मामलों का कुल 73.24 प्रतिशत पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में है। देश में कुल सक्रिय मामलों का 53.84 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र से है।  

भारत में आज तक कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1,19,13,292 है।राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर 91.22 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 61,899 मरीज स्वस्थ हुए।

पिछले 24 घंटों में 780 मौतें दर्ज की गई।

कुल नई मौतों में से 92.82 प्रतिशत मौतें दस राज्यों में हुई है। सबसे अधिक मृत्यु (376) महाराष्ट्र में दर्ज की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 94 दैनिक मृत्यु दर्ज की गई।

बारह राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई। इनमें राजस्थान, ओडिशा, पुडुचेरी, लद्दाख (केन्द्र शासित), दमन एवं दीव एवं दादरा नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्कम, मिजोरम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

***

एमजी/एएम/एसके

 



(Release ID: 1710647) Visitor Counter : 270