प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के विरूद्ध नगर में एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया; घटना में घायल और मृत लोगों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि का अनुमोदन किया
प्रविष्टि तिथि:
12 FEB 2021 5:14PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के विरूद्ध नगर में एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्तकिया और इसमें घायल हुए तथा मृत लोगों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि का अनुमोदन किया।
इस मामले में जारी ट्वीटों की श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘तमिलनाडु के विरूद्ध नगर स्थित पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना से बहुत दुःखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरा मन पीड़ित परिवारों के साथ है। मुझे उम्मीद है कि इस घटना में घायल हुए लोग जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। प्रशासन प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए लगातार काम कर रहा है।
तमिलनाडु के विरूद्ध नगर में घटी इस घटना में मारे जाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।’’
***
एमजी/एएम/एसएम/जीआरएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1697492)
आगंतुक पटल : 259
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam