स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज 1.7 लाख से कम रह गई, अब यह कुल संक्रमित मामलों का महज 1.58 प्रतिशत है 


पिछले दो दिनों के दौरान 5,70,000 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ

35 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगा

Posted On: 30 JAN 2021 10:52AM by PIB Delhi

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर आज 1.7 लाख (1,69,824) से कम रह गई है।

देश में सक्रिय मामले अब कुल संक्रमित मामलों का 1.6 प्रतिशत (महज 1.58 प्रतिशत) से कम रह गए हैं।

 

9 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में साप्‍ताहिक संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। केरल में 12.20 प्रतिशत पर साप्‍ताहिक संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई। उसके बाद छत्तीसगढ़ 7.30 प्रतिशत साप्‍ताहिक संक्रमण दर के साथ दूसरे स्‍थान पर है।

 

 

27 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कम है।

 

कुल रिकवरी में लगातार हो रही वृद्धि के साथ भारत की रिकवरी दर लगभग 97 प्रतिशत (96.98 प्रतिशत) तक पहुंच गई है। भारत में रिकवरी दर वैश्विक स्‍तर पर सबसे अधिक है।

अब तक 1.04 करोड़ (1,04,09,160) से अधिक लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 14,808 मरीज ठीक हुए और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दी गई।

भारत ने अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को भी काफी आगे बढ़ाया है।

पिछले 2 दिनों से 5.7 लाख से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक टीका लगाया गया है।

 

कोविड-19 के खिलाफ देशव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत 30 जनवरी, 2021 को सुबह 8:00 बजे तक 35 लाख (35,00,027) से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 5,71,974 लोगों को 10,809 सत्रों में टीका लगाया गया। अब तक 63,687 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

 

 

क्रम संख्‍या

राज्‍य/ केंद्रशासित प्रदेश

टीका लगा चुके लाभार्थियों की संख्‍या

1

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

2,727

2

आंध्र प्रदेश

1,79,038

3

अरुणाचल प्रदेश

9,265

4

असम

36,932

5

बिहार

1,10,396

6

चंडीगढ़

2,977

7

छत्‍तीसगढ़

62,529

8

दादरा एवं नागर हवेली

607

9

दमन एवं दीव

333

10

दिल्‍ली

48,008

11

गोवा

3,391

12

गुजरात

2,21,675

13

हरियाणा

1,23,935

14

हिमाचल प्रदेश

22,918

15

जम्‍मू-कश्‍मीर

26,634

16

झारखंड

33,119

17

कर्नाटक

3,07,891

18

केरल

1,35,835

19

लद्दाख

989

20

लक्षद्वीप

746

21

मध्‍य प्रदेश

2,46,181

22

महाराष्ट्र

2,61,320

23

मणिपुर

3,399

24

मेघालय

4,200

25

मिजोरम

8,497

26

नागालैंड

3,973

27

ओडिशा

2,05,200

28

पुद्दुचेरी

2,299

29

पंजाब

54,988

30

राजस्‍थान

3,24,973

31

सिक्किम

2,020

32

तमिलनाडु

97,126

33

तेलंगाना

1,66,606

34

त्रिपुरा

27,617

35

उत्‍तर प्रदेश

4,63,793

36

उत्‍तराखंड

25,818

37

पश्चिम बंगाल

2,21,994

38

अन्‍य

50,078

कुल

35,00,027

 

स्‍वस्‍थ होने वाले नए मामलों में से 85.10 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में हैं।

केरल में एक दिन में स्‍वस्‍थ होने वाले मरीजों की संख्‍या 6,398 पर सबसे अधिक रही। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,613 लोग सवस्‍थ हुए और उसके बाद कर्नाटक का स्‍थान रहा जहां 607 लोग स्‍वस्‍थ हुए।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 13,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों में 81.95 प्रतिशत मामले 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सबसे अधिक दैनिक नए मामले दर्ज किए गए जिनकी संख्‍या 6,268 रही। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,771 नए मामले सामने आए जबकि तमिलनाडु में 509 नए मामले दर्ज किए गए।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 137 मरीजों की मृत्‍यु हो गई।

मृत्‍यु के नए मामलों में सात राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों की हिस्‍सेदारी 83.94 प्रतिशत रही। महाराष्ट्र में सबसे अधिक (56) मृत्‍यु हुई। उसके बाद केरल 22 दैनिक मृत्‍यु के साथ दूसरे स्‍थान पर और पंजाब 11 दैनिक मृत्‍यु के साथ तीसरे स्‍थान पर रहा।

 

 

****

एमजे/एएम/एसकेसी



(Release ID: 1693542) Visitor Counter : 279