स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में प्रतिदिन के नए मामले 7 महीने में सबसे निचले स्तर पर, पिछले 24 घंटे में 10,064 पॉजिटिव मामले मिले


टीकाकरण कराने वालों की कुल संख्या सक्रिय मामलों की कुल संख्या के दोगुना से ज्यादा है

Posted On: 19 JAN 2021 11:29AM by PIB Delhi

भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। प्रतिदिन के नए मामलों ने आज सबसे निचले स्तर को छू लिया है।

सात महीने बाद राष्ट्रीय आंकड़ों में पिछले 24 घंटे में 10,064 नए मामले जुड़े। 12 जून, 2020 को प्रतिदिन के नए मामलों की संख्या 10,956 थी।

भारत में आज कुल सक्रिय मामले घटकर दो लाख (2,00,528) हो गए हैं।

भारत के वर्तमान सक्रिय मामले भारत के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.90% तक सीमित है।

प्रतिदिन के नए मामलों में गिरावट को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 का टीका लगाने वालों की तेजी से बढ़ती संख्या का साथ मिल रहा है। टीकाकरण में शामिल लोगों की संख्या कुल सक्रिय मामलों की संख्या के दोगुना से ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में, सभी 3,930 सत्रों में 2,23,669 लोगों को टीका लगाए गए, जिससे टीकाकरण में शामिल लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,54,049 हो गई (अब तक चले सभी 7,860 सत्रों में)।

लाभार्थियों की राज्यवार संख्या इस प्रकार है:

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी

1

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

442

2

आंध्र प्रदेश

46,680

3

अरुणाचल प्रदेश

2,805

4

असम

5,542

5

बिहार

33,389

6

चंडीगढ़

265

7

छत्तीसगढ़

10,872

8

दादरा-नगर हवेली

80

9

दमन-दीव

43

10

दिल्ली

7,968

11

गोवा

426

12

गुजरात

10,787

13

हरियाणा

17,642

14

हिमाचल प्रदेश

4,817

15

जम्मू-कश्मीर

3,375

16

झारखंड

6,059

17

कर्नाटक

66,392

18

केरल

15,477

19

लद्दाख

119

20

लक्षद्वीप

201

21

मध्य प्रदेश

18,174

22

महाराष्ट्र

18,582

23

मणिपुर

978

24

मेघालय

530

25

मिजोरम

554

26

नगालैंड

1,436

27

ओडिशा

46,506

28

पुडुचेरी

554

29

पंजाब

3,318

30

राजस्थान

23,546

31

सिक्किम

120

32

तमिलनाडु

16,462

33

तेलंगाना

17,408

34

त्रिपुरा

1,736

35

उत्तर प्रदेश

22,644

36

उत्तराखंड

4,237

37

पश्चिम बंगाल

29,866

38

मिश्रित

14,017

 

 

जांच करने के बुनियादी ढांचे की संख्या बढ़ने के साथ पॉजिटिविटी रेट में तेज गिरावट देखी गई है।

भारत की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.97% है।

22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम है।

13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की साप्ताहिक पॉजिटीविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

देश में लगभग आठ महीने के बाद पिछले 24 घंटे में 140 से कम (137 मौतें) मौतें दर्ज की गई हैं।

आज भारत की रिकवरी रेट (स्वस्थ होने वालों की दर) उछलकर 96.66% हो गई है। कुल स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों की संख्या ने 1,02,28,753 का आंकड़ा छू लिया, जबकि आज देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,08,012 है।

देश में बीते 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 17,411 दर्ज की गई है।

नए स्वस्थ होने वालों की 80.41% संख्या दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में देखी गई है।

केरल ने 3,921 लोगों के स्वस्थ होने के नए मामलों के साथ एक दिन में स्वस्थ होने वाले सर्वाधिक संख्या दर्ज की। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 3,854 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद छत्तीसगढ़ का नंबर रहा, जहां 1,301 लोग स्वस्थ हुए।

नए मामले के 71.76% मामले छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल 3,346 मामलों के साथ प्रतिदिन के सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज कर रहा है। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु हैं, जहां क्रमश: 1,924 और 551 नए मामले सामने आए हैं।

 

आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतों में 72.99% मामले दर्ज किए हैं।

महाराष्ट्र ने 35 मौत होने की जानकारी दी, केरल ने 17 मौतों, जबकि पश्चिम बंगाल ने मौत के 10 नए मामले दर्ज किए।

****

एमजी/एएम/आरकेएस



(Release ID: 1690768) Visitor Counter : 206