स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की, कोविड से कुल 1 करोड़ से अधिक मरीज स्वस्थ हुए


स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों की तुलना में 44 गुना

कुल स्वस्थ हुए लोगों का 51 प्रतिशत मामला पांच राज्यों से

Posted On: 07 JAN 2021 12:11PM by PIB Delhi

भारत ने आज कोविड के विरुद्ध लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

कुल मिलाकर अब तक कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ से अधिक (1,00,16,859) हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 19,587 मरीजों को ठीक करके अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण मुक्ति दर और भी बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गई है। संक्रमित मरीजों तथा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या के बीच का अंतर (97,88,776) लगातार बढ़ रहा है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001P24H.jpg

स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों की तुलना में 44 गुना है।

देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या आज 2,28,083 हैं, जो अब तक के कुल मामलों की तुलना में केवल 2.19 प्रतिशत हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C4B3.jpg

पांच राज्यों यानी महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु तथा केरल में कोविड से ठीक होने वाले 51 प्रतिशत मामले हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00397E4.jpg

राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से मुक्त होने की दर 96.36 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का अनुसरण करते हुए, सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से मुक्त होने की दर 90 प्रतिशत से अधिक है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00427WL.jpg

भारत में संक्रमण से मुक्त होने की दर विश्व में सबसे अधिक है। संक्रमण के अधिक मामले वाले देशों में भारत की तुलना में संक्रमण से मुक्त होने की दर कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0059JMR.jpg

जांच सुविधाएं बढ़ाने से भारत में संक्रामकता दर भी कम हुई है। दैनिक संक्रामकता दर 3 प्रतिशत से कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006A9HR.jpg

17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रामकता दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007VIAE.jpg

10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में नए स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या का 79.08 प्रतिशत हिस्सा पाया गया है।

केरल में एक दिन में अधिकतम 5,110 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद नए स्वस्थ होने वाले 2,570 लोगों के साथ महाराष्ट्र का स्थान है। 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008WRT5.jpg

 

10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से नए संक्रमण के 83.88 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में केरल में 6,394 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र मेंकल 4,382 नए मामले सामने आए, जबकि छत्तीसगढ़ में 1,050 नए मामले सामने आए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009GYMK.jpg

पिछले 24 घंटे में कोविड से मृत्यु के 222 मामले सामने आए हैं। इनमें से 67.57 प्रतिशत मामले छह राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में मृत्यु के अधिकतम 66 मामले सामने आए हैं। केरल में 25 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि पश्चिम बंगाल में मौतों के 22 नए मामले सामने आए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010W5BL.jpg

****

एमजी/एएम/एसकेएस/ओपी



(Release ID: 1686780) Visitor Counter : 288