प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री 24 दिसंबर को विश्व-भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 22 DEC 2020 2:58PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 24 दिसंबर, 2020 को सुबह 11 बजे विश्व-भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

 

विश्व-भारती के बारे में

 

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 1921 में स्थापित विश्व-भारती देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय भी है। मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान' घोषित किया गया था। इस विश्वविद्यालय ने गुरुदेव टैगोर द्वारा विकसित शिक्षाशास्त्र का अनुसरण किया लेकिन धीरे-धीरे यह उस प्रारूप को अपनाया जिसमें कोई आधुनिक विश्वविद्यालय विकसित होता है। प्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

*******

 

एमजी/एएम/एसकेसी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1682863) आगंतुक पटल : 378
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam