प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक प्रकट किया

प्रविष्टि तिथि: 23 NOV 2020 6:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरुण गोगोई के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’श्री तरुण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता और जाने-माने प्रशासक थे जिनका असम और केंद्र की राजनीति में वर्षों लंबा अनुभव रहा हैं। उनके चले जाने का हमें दु:ख है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों और उनके परिजनों के साथ हैं। ओम शांति।"

***

एमजी/एएम/डीटी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1675140) आगंतुक पटल : 228
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam