गृह मंत्रालय
कुवैत के अमीर महामहिम शेख सबा अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर सम्मान स्वरूप कल एक दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा
प्रविष्टि तिथि:
03 OCT 2020 12:43PM by PIB Delhi
कुवैत के अमीर महामहिम शेख सबा अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का 29 सितम्बर, 2020 को निधन हो गया था। दिवंगत अमीर के प्रति सम्मान स्वरूप भारत सरकार ने कल देश भर में एक दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है।
जिन भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
***
एमजी/एएम/केजे
(रिलीज़ आईडी: 1661262)
आगंतुक पटल : 217
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Marathi
,
English
,
Urdu
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam