प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव गरु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted On: 16 SEP 2020 8:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव गरु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव गरु के निधन से मर्माहत हूं। वह एक अत्‍यंत अनुभवी नेता थे जिन्‍होंने आंध्र प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस- 6853  



(Release ID: 1657755) Visitor Counter : 75