प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने तेलुगु अभिनेता श्री जय प्रकाश रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 08 SEP 2020 2:31PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलुगु अभिनेता श्री जय प्रकाश रेड्डी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया जय प्रकाश रेड्डी ने अभिनय के अपने अनोखे अंदाज के साथ सभी को प्रभावित किया उन्होंने अपने लंबे करियर में अनेक यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन से सिनेमा जगत को भारी नुकसान हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के साथ है।

 

*****

 

एमजी/एएम/केपी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1652278) आगंतुक पटल : 225
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam