प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने तेलुगू भाषा दिवस कीशुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 29 AUG 2020 6:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलुगू भाषा दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

एक ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा, तेलुगू भाषा दिवस की शुभकामनाएं। आज हम उन सभी लोगों की सराहना करते हैं, जो तेलुगू भाषा को विशेष रूप से युवाओं के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं। मैं महान गिडुगू वेंकट राममूर्ति को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जिनके विचार, रचनाओं और सामाजिक सुधार के प्रयासों ने पीढ़ियों पर गहरा असर छोड़ा है।

***

एमजी/एएम/एमपी/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1649613) आगंतुक पटल : 283
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam