PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 19 JUL 2020 6:16PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free download

 

 

 

 

 

(पिछले 24 घंटे में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल हैं)

पिछले 24 घंटों में 23,600 से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए; सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या 3 लाख से अधिक हुई।

प्रति दस लाख पर जांच की संख्या 10,000 के करीब पहुंची।

भारत में पहली बार कोरोना मामलों में मृत्यु दर (सीएफआर) 2.5 प्रतिशत से नीचे आई; 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीएफआर राष्ट्रीय औसत से कम दर्ज की गई।

वित्त मंत्री ने कोविड-19 से निपटने में जी-20 कार्ययोजना के बारे में बात की, उन्होंने  निकास रणनीतियों के स्पिल-ओवर इफेक्ट्स (असंबंधित घटना के कारण आर्थिक असर) से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समन्वय की जरूरत पर प्रकाश डाला।

उपराष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों के साथ साझेदारी करने के लिए मीडिया की सराहना की।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से कोविड-19 पर प्राप्त अपडेटपिछले 24 घंटों में 23,600 से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए; सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या 3 लाख से अधिक हुई; प्रति दस लाख पर जांच (टीपीएम) 10,000 के करीब पहुंची

पिछले 24 घंटों के दौरान स्वस्थ होने वाले कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 23,672 हो गई। इस प्रकार स्वस्थ होने वाले मरीजों और कोविड-19 के सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर 3,04,043 हो गया है। अभी तक कुल 6,77,422 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार, स्वस्थ होने की दर 62.86 प्रतिशत हो गई है। सभी 3,73,379 सक्रिय मरीजों को अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,58,127 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही कुल जांचे गए नमूनों की संख्या 1,37,91,869 हो गई और भारत में प्रति दस लाख पर जांच (टीपीएम) का आंकड़ा 9,994.1 तक पहुंच गया। नैदानिक प्रयोगशाला नेटवर्क की संख्या बढ़कर 1,262 प्रयोगशालाओं तक पहुंच गई, जिनमें 889 प्रयोगशालाएं सरकारी और 373 निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाएं हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1639829

भारत में पहली बार कोरोना मामलों में मृत्यु दर (सीएफआर) 2.5 प्रतिशत से नीचे आई; 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीएफआर राष्ट्रीय औसत से कम दर्ज की गई

कोरोना बीमारी को फैलने से रोकने की प्रभावी रणनीति, बड़े स्तर पर परीक्षण और देखभाल दृष्टिकोण के समग्र मानक के आधार पर मानकीकृत नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल के पालन से मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। मृत्यु दर में लगातार कमी दिख रही है और अभी यह 2.49 प्रतिशत है। भारत कोविड-19 बीमारी से होने वाली मौतों के संदर्भ में दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर वाला देश है। भारत में राष्ट्रीय औसत से कम मामला मृत्यु दर (सीएफआर) वाले 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं। 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीएफआर शून्य है। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीएफआर 1 प्रतिशत से कम है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1639778

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की तीसरी बैठक में भाग लिया

 

वित्त मंत्री ने कोविड-19 से निपटने में जी-20 कार्ययोजना के बारे में बात की, जिसका जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों ने 15 अप्रैल 2020 को अपनी पिछली बैठक में समर्थन किया था। जी-20 कार्ययोजना में स्वास्थ्य प्रतिक्रिया, आर्थिक कदम, मजबूत और सतत रिकवरी और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय समन्वय के स्तंभों के तहत सामूहिक प्रतिबद्धताओं की एक सूची सामने रखी गई, जिसका मकसद महामारी से लड़ने में जी-20 के प्रयासों में समन्वय स्थापित करना है। श्रीमती सीतारमण ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि यह कार्ययोजना प्रासंगिक और प्रभावी बनी रहे। श्रीमती सीतारमण ने कार्ययोजना पर आगे बढ़ने के तरीकों के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा किया और निकास रणनीतियों के स्पिल-ओवर इफेक्ट्स (असंबंधित घटना के कारण आर्थिक असर) से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समन्वय की जरूरत पर प्रकाश डाला। इस बात पर जोर देते हुए कि कार्ययोजना में यह प्रतिबिंबित करने की आवश्यकता है कि कोविड-19 संकट में कैसे अर्थव्यवस्थाएं अपने आपूर्ति पक्ष और मांग को संतुलित कर रही हैं, श्रीमती सीतारमण ने अपने समकक्षों के साथ यह भी साझा किया कि भारत कैसे ज्यादा तरलता के लिए क्रेडिट योजनाओं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और रोजगार गारंटी योजनाओं के जरिए इस संतुलन को सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1639725

उपराष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों के साथ साझेदारी करने के लिए मीडिया की सराहना की

उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कोरोना वायरस एवं कोविड-19 महामारी के प्रकोप के विभिन्न पहलुओं के बारे में आवश्यक सूचना, विश्लेषण एवं दृष्टिकोणों के साथ लोगों को सशक्त बनाने के लिए तथा वर्तमान में जारी इस रोग के खिलाफ लड़ने में चिंतित लोगों के साथ साझेदारी करने के लिए मीडिया की सराहना की है। उन्होंने व्यापक जागरूकता के लिए महामारी के बारे में जानकारी देने में जमीनी स्तर पर काम कर रहे मीडिया के लोगों के समर्पित प्रयासों के लिए उन्हें अग्रिम पंक्ति का योद्धाबताया। मीडिया: आवर पार्टनर इन कोरोना टाइम्सशीर्षक के अपने फेसबुक पोस्ट में आज श्री नायडू ने विस्तार से पिछले कुछ महीनो के दौरान, जबसे इस वायरस का प्रकोप हुआ है, मीडिया तथा मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को प्रभावी तरीके से सूचना देने, शिक्षित करने एवं महामारी से निपटने में लोगों को सशक्त बनाने के अपने मूल दायित्वों का निर्वहन करने तथा एक विश्वस्त साझेदार की तरह संकट के दौरान हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए मीडिया की भूमिका की चर्चा की।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1639856 

सीआईपीईटी को पीपीई किट की जांच एवं प्रमाणन के लिए एनएबीएल द्वारा प्रत्यायन प्राप्त हुआ

केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रो रसायन विभाग के तहत एक शीर्ष स्तरीय संस्थान केंद्रीय पेट्रो रसायन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) को पीपीई किट की जांच एवं प्रमाणन के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला बोर्ड (एनएबीएल) द्वारा प्रत्यायन प्राप्त हुआ है। पीपीई किट में दस्ताने, कवरऑल, फेस शील्ड एवं गॉगल्स तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप ट्रिपल लेयर मेडिकल मास्क आदि शामिल होते हैं। सीआईपीईटी  की कोविड-19 महामारी के खिलाफ तथा आत्म निर्भर भारतकी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाने की यह एक और उपलब्धि है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1639791

दुर्गापुर स्थित सीएसआईआर-सीएमईआरआई ने कार्यस्थल के लिए कोविड सुरक्षा प्रणाली (सीओपीएस) का अनावरण किया

दुर्गापुर स्थित सीएसआईआर-सीएमईआरआई ने वर्तमान महामारी परिदृश्य में एक क्रांतिकारी बदलाव (गेम चेंजर) लाते हुए कार्यस्थल के लिए कोविड सुरक्षा प्रणाली (सीओपीएस) का अनावरण किया। कार्यस्थल के लिए सीओपीएस में सोलर आधारित इंटेलीजेंट मास्क ऑटोमेटेड डिस्पेंसिंग यूनिट सह थर्मल स्कैनर (इंटेलीमास्ट) शामिल होगा, टचलेस फौसेट (टौफ) एवं 360 डिग्री कार फ्लशर अब प्रौद्योगिकी अंतरण तथा उत्पाद ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1639754

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

पंजाब: पंजाब सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए एक अभियान शुरू किया है और एनिमेशन वीडियो के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक कार्यक्रम लॉन्च किया है।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऊना के जिला प्रशासन, उद्योग संघ और जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रमुखों के साथ बातचीत की। उन्होंने जिले में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लिया और इस दौरान औद्योगिक इकाइयों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को जारी रखना आवश्यक है और इसके लिए ठोस प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचे।  

केरल: तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में सात डॉक्टरों सहित 18 स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है; 150 से अधिक कर्मचारियों को क्वारंटाइन के लिए कहा गया है। मामलों की यह बढ़ोतरी मेडिकल कॉलेज के गैर-कोविड-वार्डों में सामने आयी है। राज्य में एक और कोविड -19 मरीज़ की मौत की सूचना मिली है, अब तक राज्य में महामारी से कुल 41 लोगों की मौत हुई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को सूचित किया है कि वर्तमान स्थिति में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं कराये जा सकते हैं। कल राज्य में कोविड -19 के 593 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई। वर्तमान में 6,416 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और विभिन्न जिलों में कुल 1.73 लाख लोग निगरानी में हैं।

तमिलनाडु: स्वास्थ्य मंत्री श्री मल्लदी कृष्ण राव ने आज पुडुचेरी में 14.2 प्रतिशत की उच्च कोविड-19 संक्रमण दर पर चिंता व्यक्त की। पिछले 24 घंटों में, 768 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 109 पॉजिटिव थे। तमिलनाडु में रविवार के लॉकडाउन के तहत दूध की आपूर्ति और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के अलावा सभी गतिविधियों पर रोक थी। श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट की उच्च-सुरक्षा सुविधा में दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्पेसपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री विजयभास्कर ने कहा कि कोविड -19 रोगियों से अधिक पैसे लेने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। राज्य कोविड -19 के लिए पूल टेस्टिंग करेगा। कल 4807 नए मामले आये और 88 लोगों की मौत हुई। कुल मामले: 1,65,714; सक्रिय मामले: 49,452; मौतें: 2403; चेन्नई में सक्रिय मामले: 14,997।

कर्नाटक: शनिवार को भी राज्य के मीडिया बुलेटिन में 1,000 से अधिक मामलों के बारे में जानकारी नहीं (मिसिंग) थी, अधिकारियों ने कहा कि कल कर्नाटक में 4,537 पॉजिटिव मामले दर्ज किए और 93 मौतें हुईं। एक सप्ताह के भीतर बेलगावी के दूसरे विधायक, जो कांग्रेस के हैंकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैसूरु में नए मामलों की संख्या बढ़ने की दर एकसमान रही थी और मृत्यु दर शून्य थी, वहां अब फिर से मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। सबसे ज्यादा मौत होने वाले जिलों में मैसूरु अब तीसरे स्थान पर आ गया है। कल तक, कुल मामले: 59,652 सक्रिय मामले: 36,631; मृत्यु: 1240; छुट्टी दे दी गयी (डिस्चार्ज): 21,775।

आंध्र प्रदेश: टीटीडी के तीन और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि थिरुचेनूर मंदिर के कर्मचारी कोरोनो वायरस से प्रभावित हुए हैं। मंदिर के अधिकारियों ने मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन बंद कर दिए हैं। पूर्वी गोदावरी में प्रभावी रूप से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। पत्रकारों ने सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें भी कोरोना वारियर्स श्रेणी में शामिल किया जाए और 50 लाख रुपये का बीमा कवरेज और छह महीने तक 10,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाए। राज्य ने केंद्र को 5 सितंबर से स्कूलों को शुरू करने के बारे में सूचित किया। कल 3963 नए मामले आये, 1411 लोगों को छुट्टी दे दी गई और 52 लोगों की मौत हुई। कुल मामले: 44,609; सक्रिय मामले: 22,260; मृत्यु: 586 ।

तेलंगाना: राज्य सरकार स्थानीय फार्मास्युटिकल निर्माताओं और वितरकों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड-19 रोगियों के प्रबंधन के लिए आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, राज्य भर के सरकारी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों और फार्मेसी स्टोरों में आसानी से उपलब्ध हैं। कल 1284 नए मामले आये, 1902 मरीज़ ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हुई। 1284 मामलों में से 667 मामले जीएचएमसी से आये हैं। कुल मामले: 43,780; सक्रिय मामले: 12,765; मृत्यु: 409; छुट्टी दे दी गयी (डिस्चार्ज): 30,607.

महाराष्ट्र: शनिवार को मुंबई में मामलों की संख्या 1 लाख के आंकड़े को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में मामलों की संख्या 3 लाख को पार करके 3,00,937 हो गई और राज्य में 8,348 ताजा मामले दर्ज किए गए। मुंबई में कोविड मामलों की संख्या में कमी को देखते हुए, सोमवार से आएं, उपनगरीय इलाके के 16 नागरिक अस्पतालों में से नौ को "गैर-कोविड" हब के रूप में फिर से नामित किया जाएगा जो मानसून संबंधी बीमारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

गुजरात: गुजरात सरकार ने घोषणा की कि कोविड-19 रोगियों के उपचार से सम्बंधित चिकित्सा कर्मचारियों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए, सहायक के रूप में मेडिकल छात्रों की सेवाएं ली जायेंगी। इन छात्रों का उपयोग चिकित्सा और पैरामेडिकल सेवाओं जैसे रोकथाम संबंधी देखभाल, नैदानिक देखभाल, लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ चिकित्सा डेटा प्रबंधन, डेटा विश्लेषण और सरकार के 1100 और 104 हेल्पलाइन पर टेली काउंसलिंग जैसे अन्य कार्यों में किया जाएगा। गुजरात में 13,500 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान: रविवार को राजस्थान में कोविड-19 के कुल 193 नए मामले आये और तीन मौतें हुईं, जिससे राज्य में कोरोनोवायरस रोगियों की कुल संख्या 28,693 हो गयी है। कुल मामलों में से, 21,266 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि 556 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश: इंदौर में कोविड-19 रोगियों की संख्या 6,000 से अधिक हो गयी है। इंदौर में पिछले 24 घंटों में 129 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, इससे इंदौर में रोगियों की कुल संख्या 6,035 हो गयी। इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

गोवा: गोवा में शनिवार को कोविड-19 के 180 मामले दर्ज किये गए, राज्य में रोगियों की कुल संख्या 3,484 हो गई। कल राज्य में 92 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 2,038 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,425 है।

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के स्थानीय प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के लिए राजधानी क्षेत्र ईटानगर में लॉकडाउन 3 अगस्त 20 तक बढ़ा दिया है। अर्धसैनिक बलों और आवश्यक आपूर्ति में लगे ट्रक ड्राइवरों समेत राज्य में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जायेगा। अरुणाचल प्रदेश में अब तक कोविड -19 परीक्षण के लिए 38 हजार से अधिक नमूने एकत्र किए गए हैं। संशोधित एसओपी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में, कोई भी आवश्यक सेवा कर्मचारी जो राज्य में 10 दिनों से अधिक समय के लिए प्रवेश करना चाहते हैं, वे वापस आनेवालों के लिए लागू सामान्य एसओपी का पालन करेंगे।

असम: असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में बाढ़ और कोविड -19 की स्थिति के साथ-साथ बाघजन तेल कुएं के आग के बारे में टेलीफोन पर जानकारी ली। असम के स्वास्थ्य मंत्री श्री हिमंत बिस्व सरमा ने आज तिनसुकिया नागरिक अस्पताल का दौरा किया और कोविड-19 की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ रोकथाम के उपायों की समीक्षा के लिए बैठक की।

मणिपुर: मणिपुर राज्य सरकार आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की सहायता से निगरानी अभियान चला रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या जिरीबाम में कोविड -19 का कोई संदिग्ध मामला है।

मेघालय: मेघालय में 2 और कोविड -19  मरीजों की मौत हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री ए के हेक ने कहा कि दो और कोविड -19  मरीजों का निधन हो गया है। मृतकों में से एक बीएसएफ से है जबकि दूसरा भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, कोलकाता में काम करता है और वह 5 जुलाई को मेघालय वापस आया था।

मिजोरम: मिजोरम में वर्तमान में 1900 से अधिक लोग क्वारंटाइन में हैं। इनमें से 1319 सरकारी क्वारंटाइन सुविधाओं में हैं जबकि बाकी भुगतान किये जाने वाले क्वारंटाइन या घर में क्वारंटाइन में हैं।

नगालैंड: नगालैंड में आज कोविड-19 के 10 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें से 6 कोहिमा, 2 मोकोकचुंग और एक-एक दीमापुर और लौंगलेंग से हैं। नगालैंड में कुल मामले 988, सक्रिय मामले 556 और ठीक हुए 432।

 

एसजी/एएम/एसके/जेके 



(Release ID: 1639880) Visitor Counter : 359