स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर अपडेट


ठीक होने की दर तेजी से बढ़कर 60 प्रतिशत के नजदीक पहुंची

ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर 1,32,912 हुआ

Posted On: 02 JUL 2020 3:29PM by PIB Delhi

सरकार द्वारा सभी स्तरों पर कोविड-19 के प्रसार, रोकथाम और प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे समन्वित प्रयास के कारण उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों की संख्या के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान समय में, कोविड-19 के सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक हुए लोगों की संख्या 1,32,912 ज्यादा है।

कोविड-19 से संबंधित मामलों का समय पर नैदानिक प्रबंधन करने के परिणामस्वरूप, प्रतिदिन 10,000 से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान, कोविड​​-19 के कुल 11,881 रोगियों को ठीक किया गया है, जिससे स्वस्थ्य हुए लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,59,859 हो चुका है। इस आंकड़े ने ठीक होने की दर को बढ़ाकर 59.52 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है।

वर्तमान में, सक्रिय मामलों की संख्या 2,26,947 है और सभी मामले चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत हैं।

कोविड-19 से ठीक हुए मामलों की संख्या के हिसाब से शीर्ष 15 राज्य हैं:

 

क्रम संख्या

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश

ठीक हुए लोगों की संख्या

1.

महाराष्ट्र

93,154

2.

दिल्ली

59,992

3.

तमिलनाडु

52,926

4.

गुजरात

24,030

5.

उत्तर प्रदेश

16,629

6.

राजस्थान

14,574

7.

पश्चिम बंगाल

12,528

8.

मध्य प्रदेश

10,655

9.

हरियाणा

10,499

10.

तेलंगाना

8,082

11.

कर्नाटक

8,063

12.

बिहार

7,946

13.

आंध्र प्रदेश

6,988

14.

असम

5,851

15.

ओड़िशा

5,353

 

 

ठीक होने की दर के अनुसार शीर्ष 15 राज्य हैं:

 

क्रम संख्या

राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश

ठीक होने की दर

1.

चंडीगढ़

82.3%

2.

मेघालय

80.8%

3.

राजस्थान

79.6%

4.

उत्तराखंड

78.6%

5.

छत्तीसगढ़

78.3%

6.

त्रिपुरा

78.3%

7.

बिहार

77.5%

8.

मिजोरम

76.9%

9.

मध्य प्रदेश

76.9%

10.

झारखंड

76.6%

11.

ओड़िशा

73.2%

12.

गुजरात

72.3%

13.

हरियाणा

70.3%

14.

लद्दाख

70.1%

15.

उत्तर प्रदेश

69.1%

 

"टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट" रणनीति के अनुसार, प्रत्येक दिन जांच किए जाने वाले नमूनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसमें आज तक 90 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2,29,588 नमूनों की जांच की गई है। आज की तारीख में, जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 90,56,173 है।

कोविड-19 का परीक्षण करने वाले नैदानिक ​​प्रयोगशालाओं का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है, भारत में अब प्रयोगशालाओं की कुल संख्या बढ़कर 1,065 हो गई हैं, इसमें सरकारी क्षेत्र में 768 और निजी क्षेत्र में 297 प्रयोगशालाएं हैं। इनमें शामिल हैं:

 

  • रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 578 (सरकारी: 366

      + निजी: 212)

  • ट्रुनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 398 (सरकारी: 370 + निजी: 28)
  • सीबीनाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 89 (सरकारी: 32 + निजी: 57)

 

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19[at]gov[dot]in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019[at]gov[dot]in पर ईमेल और @CovidIndiaSeva पर ट्वीट करके पूछा जा सकता है।

कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें। कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

 

एसजी/एएम/एके/डीसी-



(Release ID: 1635941) Visitor Counter : 341