गृह मंत्रालय

कोविड 19 के प्रकोप के संदर्भ में यात्रा पर लगे प्रतिबंधों की वजह से वर्तमान में 30 अप्रैल 2020 तक भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को दूतावास की सेवाएं

Posted On: 13 APR 2020 2:38PM by PIB Delhi

जनता के भ्रम को  दूर करने के उद्देश्‍य से यह सूचित किया जाता है कि कोविड 19 के प्रकोप के कारण यात्रा पर लगे प्रतिबंधों की वजह से वर्तमान में 30 अप्रैल 2020 तक भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों कोकेंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने 28.03.2020 को निशुल्‍क आधार पर दूतावास की सेवाएं (या कांसुलर सर्विसिज) प्रदान की थीं।(https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1613895)

 

दुनिया के अनेक हिस्‍सों में कोविड-19 फैल जाने और उसके परिणामस्‍वरूप भारत सरकार द्वारा लगाए गए यात्रा संबंधी प्रतिबंधों की वजह से भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के नियमित वीज़ा, ई-वीज़ा या स्टे स्टेपुलेशनतथा ऐसे विदेशी नागरिक जिसके वीजा की अवधि समाप्‍त हो चुकी है  या 01.02.2020 (मध्यरात्रि) से 30.04.2020 (मध्यरात्रि) के दौरान समाप्त हो रही है, तो उसे विदेशी नागरिक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, निशुल्‍क आधार पर 30 अप्रैल 2020 (मध्यरात्रि) तक बढ़ाया जाएगा।

*****

एएम/आरके



(Release ID: 1613935) Visitor Counter : 270