प्रविष्टि तिथि:
08 APR 2020 6:16PM by PIB Delhi
‘कोविड-19’ महामारी से उत्पन्न अत्यंत विकट स्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक उद्यमों और व्यक्तियों को तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 5 लाख रुपये तक के सभी लंबित आयकर रिफंड को तत्काल जारी करने का निर्णय लिया गया है। इससे लगभग 14 लाख करदाता लाभान्वित होंगे।
यही नहीं, सभी लंबित जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कस्टम (सीमा शुल्क) रिफंड भी जारी करने का निर्णय लिया गया है जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित लगभग 1 लाख व्यावसायिक उद्यम लाभान्वित होंगे। इस प्रकार स्वीकृत कुल रिफंड लगभग 18,000 करोड़ रुपये का होगा।
*****
एएम/आरआरएस- 6467