प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

तेल अवीव पहुँचने पर प्रधानमंत्री का इजराइल के प्रधानमंत्री द्वारा भव्य स्वागत

प्रविष्टि तिथि: 25 FEB 2026 7:42PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज अपनी राजकीय यात्रा पर इजराइल पहुंचे। तेल अवीव हवाई अड्डे पर विशेष सम्मान के रूप में, इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी श्रीमती सारा नेतन्याहू ने खुद वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री की अगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक हुई। इसके बाद जब प्रधानमंत्री होटल पहुँचे, तो वहाँ मौजूद भारतीय प्रवासियों और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन किया। इस मौके पर भारत और इजराइल के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रतीक है।

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2232859) आगंतुक पटल : 178
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam