प्रधानमंत्री कार्यालय
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
20 FEB 2026 9:06PM by PIB Delhi
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री सैम ऑल्टमैन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
बैठक के बाद, प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत एआई में बहुत तरक्की कर रहा है और प्रतिभा एवं नवाचार के लिए ग्लोबल हब बनने की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के प्रतिभावान युवाओं में निवेश करने और इस बदलाव लाने वाले क्षेत्र में जोश भरने का निमंत्रण दिया।
X पर सैम ऑल्टमैन की पोस्ट के जवाब में श्री मोदी ने कहा:
“यह सच में बहुत अच्छी बैठक थी। भारत एआई की दुनिया में बहुत तरक्की कर रहा है। हम दुनिया को अपने प्रतिभावान युवाओं में निवेश करने और इस क्षेत्र में जोश भरने के लिए निमंत्रण देते हैं।
@OpenAI”
*******
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2231067)
आगंतुक पटल : 35