प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पिछले महीने के मन की बात कार्यक्रम में साझा किए गए दिलचस्प पहलुओं को पुस्तिका में साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
25 MAR 2022 12:20PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने के #मन की बात कार्यक्रम में साझा किए गए दिलचस्प पहलुओं को एक पुस्तिका में साझा किया है। पुस्तिका में उन लोगों के साक्षात्कार हैं, जिनकी चर्चा पिछले महीने मन की बात कार्यक्रम में की गई थी। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इस महीने का मन की बात कार्यक्रम 27 मार्च 2022 को सुबह 11 बजे होगा।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
"एक संक्षिप्त पुस्तिका में पिछले महीने के #मनकीबात कार्यक्रम के दिलचस्प पहलुओं की जानकारी दी गई है, जिसमें कुछ लोगों के साक्षात्कार भी शामिल हैं जिनकी चर्चा हुई थी।
इस महीने के कार्यक्रम में 27 तारीख को सुबह 11 बजे आपके शामिल होने का इंतजार रहेगा।" http://davp.nic.in/ebook/mib/mannkibaat/index.html
***
एमजी/एएम/केपी/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 1809561)
आगंतुक पटल : 506
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam