प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध गांधीवादी शकुंतला चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 21 FEB 2022 9:23AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध गांधीवादी शकुंतला चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

शकुंतला चौधरी जी को गांधीवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने में उनके जीवनपर्यन्त प्रयासों के लिये सदैव याद किया जायेगा। सरानिया आश्रम में उनके महान कार्यों ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनके दिवंगत हो जाने से दुखी हूं। उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनायें। ओम् शांति!”

****

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1799951) आगंतुक पटल : 414
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam