प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदाना और नागा भरत डाका से बातचीत की

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2026 10:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदाना और नागा भरत डाका के साथ अत्यंत सार्थक बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कई अन्य रोचक विषयों के अलावा, विक्रम-1 की सफलता पर भी उनकी बातचीत में विशेष तौर पर चर्चा हुई। उन्होंने उनकी अब तक की यात्रा और भविष्य की योजनाओं के बारे में जुड़े विचारों को सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की जीवंत भावना को दर्शाती है, और उन्होंने पूरी स्काईरूट टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साझा करते हुए लिखा:

“स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदाना और नागा भरत डाका के साथ अत्यंत सार्थक बातचीत हुई।

विक्रम-1 की सफलता स्वाभाविक रूप से हमारी चर्चा का प्रमुख विषय रहा। इसके अलावा अनेक अन्य रोचक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उनकी अब तक की यात्रा और भविष्य की उनकी योजनाओं एवं विजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। उनकी ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सकारात्मकता भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की जीवंत भावना को दर्शाती है।

स्काईरूट की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2290224) आगंतुक पटल : 187
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam