महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित


आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रविष्टि तिथि: 02 JUL 2026 1:10PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए सभी नामांकन ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से किए जाने चाहिए।

यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के उन बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला तथा संस्कृति के क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्रदर्शित की है। यह पुरस्कार उन लोगों को भी प्रदान किया जाता है जिन्होंने विषम परिस्थितियों में असाधारण साहस का परिचय दिया है।

कोई भी नागरिक, विद्यालय, संस्था या संगठन अपने द्वारा योग्य समझे जाने वाले उम्मीदवारों को नामांकित कर सकता है। बच्चे भी स्वयं नामांकन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया का विवरण निम्न प्रकार है:

  • अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
  • मोड: केवल ऑनलाइन
  • पोर्टल: https://awards.gov.in

आवेदकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पुरस्कार की श्रेणी भरनी होगी, साथ ही हाल की एक तस्वीर और संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। उन्हें अपनी उपलब्धि और उसके प्रभाव के बारे में एक संक्षिप्त विवरण (अधिकतम 1000 शब्द) भी प्रस्तुत करना होगा।

मंत्रालय विद्यालयों, युवा समूहों, गैर सरकारी संगठनों, पंचायतों और व्यक्तियों को इस अंतिम महीने का उपयोग संभावित उम्मीदवारों की पहचान करने और उनका समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। आइए हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि भारत के सबसे युवा प्रतिभावानों को वह सम्मान मिले जिसके वे हकदार हैं।

***

पीके/केसी/एचएन/वाईबी

 


(रिलीज़ आईडी: 2280262) आगंतुक पटल : 223
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam