गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और लघु उघोग को नई शक्ति दी है


इन 11 वर्षों में इस कल्याणकारी योजना के तहत ₹40 लाख करोड़ से अधिक के 58 करोड़ लोन वितरित किए गए हैं

12 करोड़ युवा लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को नई ऊर्जा दे रहे हैं

इनमे हर 3 में से 2 मुद्रा ऋण महिलाओं को मिलना नारी शक्ति के स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2026 2:17PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कहा कि मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और लघु उघोग को नई शक्ति दी है।

‘X’ पर जारी एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और लघु उद्योग को नई शक्ति दी है। इन 11 वर्षों में इस कल्याणकारी योजना के तहत ₹40 लाख करोड़ से अधिक के 58 करोड़ लोन वितरित किए जा चुके हैं, जिससे 12 करोड़ युवा लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को नई ऊर्जा दे रहे हैं। हर 3 में से 2 मुद्रा ऋण महिलाओं को मिलना नारी शक्ति के स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

***

 

RK/RR/PR/SK

 


(रिलीज़ आईडी: 2250036) आगंतुक पटल : 126
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada