प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर एक लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2025 12:24PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के एक लेख को साझा किया जिसमें भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर प्रकाश डाला गया है।

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की ‘एक्स’ पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोदी ने लिखा:

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर लिखा है कि सेमीकॉन इंडिया शिखर सम्मेलन 2025 इस मार्ग की निरंतरता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा है कि आने वाले दशक में, जैसे-जैसे भारत की सेमीकंडक्टर इकाइयों का दायरा बढ़ेगा और ये परिपक्वता प्राप्त करेंगी, राष्ट्र संपूर्ण सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला के लिए एक प्रतिस्पर्धी केंद्र के रूप में उभरेगा।

****

पीके/केसी/बीयू/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2163303) आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali-TR , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam