प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने भारत में फिडे विश्व कप की वापसी का स्वागत किया
प्रविष्टि तिथि:
26 AUG 2025 11:30PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत द्वारा प्रतिष्ठित फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी की तैयारी पर अत्यधिक गर्व और उत्साह व्यक्त किया। यह टूर्नामेंट दो दशक से अधिक समय के बाद भारतीय धरती पर होने जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा:
"भारत को प्रतिष्ठित फिडे (एफआईडीई) विश्व कप 2025 की मेज़बानी करने हुए और वह भी दो दशकों से अधिक समय के बाद, बहुत खुशी हो रही है। हमारे युवाओं के बीच शतरंज की लोकप्रियता बढ़ रही है। मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट रोमांचक मैचों का गवाह बनेगा और दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।"
***
पीके/केसी/आईएम/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2161201)
आगंतुक पटल : 116
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam