प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री स्वराज पॉल के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 22 AUG 2025 9:00AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री स्वराज पॉल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और सार्वजनिक सेवा में श्री स्वराज पॉल का योगदान तथा भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के प्रति उनके अटूट समर्थन को सदैव याद रखा जाएगा।

श्री मोदी ने श्री स्वराज पॉल के साथ अपनी कई मुलाकातों को भी याद किया तथा उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

"श्री स्वराज पॉल जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और जनसेवा में उनके योगदान, और भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके अटूट समर्थन को सदैव याद रखा जाएगा। उनके साथ हुई कई मुलाकातें याद आती हैं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।"

 

***

पीके/केसी/बीयू/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2159656) आगंतुक पटल : 50
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , Telugu , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam