सूचना और प्रसारण मंत्रालय
वेव्स बाज़ार ने अपनी पहली 'टॉप सिलेक्ट्स' लाइनअप जारी किए, 9 भाषाओं में 15 प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए
Posted On:
25 APR 2025 4:10PM
|
Location:
PIB Delhi
भारत का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में प्रमुख स्थान है, जहां देश के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में व्याप्त प्रतिभाएं अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत द्वारा आकर्षक मनोरंजन सामग्री तैयार करती हैं। मुंबई में 1 मई से 4 मई तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरमेंट समिट (वेव्स) मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में इतिहास रचने को तैयार है। यह वैश्विक सम्मेलन भारत को मनोरंजन सामग्री निर्माण, निवेश गंतव्य और भारत में सृजन के अवसरों के वन स्टॉप गंतव्य के रूप में बढ़ावा देगा, साथ ही वैश्विक स्तर पर स्थान सुदृढ़ बनाने के अवसर प्रदान करेगा।
वेव्स बाज़ार मीडिया और मनोरंजन उद्योग का प्रमुख वैश्विक बाज़ार है, जो संपर्क, सहयोग और इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया एक सक्रिय मंच है। यह फिल्मकारों और मीडिया पेशेवरों को मनोरंजन सामग्री खरीदारों, विक्रेताओं और कई तरह की परियोजनाओं और इनकी रूपरेखा से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही यह अपने कौशल प्रदर्शित करने और पेशेवर नेटवर्क विस्तारित करने का मौका भी देता है।
व्यूइंग रूम वेव्स बाज़ार में स्थापित एक समर्पित मंच है, जो 1 से 4 मई, 2025 तक संचालित रहेगा। इसमें दुनिया भर की हाल में पूरी हुई फिल्में और पोस्ट प्रोडक्शन परियोजनाएं प्रदर्शित की जा सकेंगी। ये फ़िल्में सक्रिय रूप से फ़िल्म समारोहों, वैश्विक रूप से बेचे जाने, वितरण भागीदारी और फ़िनिशिंग फ़ंड के अवसर तलाश रही हैं।
फिल्म प्रोग्रामर्स, वितरकों, वैश्विक विक्रय एजेंटों, निवेशकों और उद्योग पेशेवरों के लिए तैयार किए गए व्यूइंग रूम में वेव्स बाज़ार में भाग लेने वाले प्रतिनिधि इन फिल्मों को देख सकते हैं, विस्तृत परियोजना जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और विशेष व्यूइंग रूम सॉफ्टवेयर द्वारा सीधे फिल्म निर्माताओं से जुड़ सकते हैं।
पहली बार आयोजित होने वाले वेव्स बाज़ार में 8 देशों- भारत, श्रीलंका, अमरीका, स्विटज़रलैंड, बुल्गारिया, जर्मनी, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात की कुल 100 फ़िल्में व्यूइंग रूम लाइब्रेरी में अवलोकन के लिए उपलब्ध होंगी। कुल मिलाकर इस सूची में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा निर्मित और सह-निर्मित 18 फ़िल्में शामिल हैं और इसमें राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) से पुनर्स्थिति में बहाल की गई 8 क्लासिक फ़िल्में भी शामिल हैं। इसमें फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान (एफटीआईआई, पुणे) और सत्यजीत रे फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान (एसआरएफटीआई, कोलकाता) के 19 छात्र प्रोजेक्ट भी हैं।
व्यूइंग रूम से वेव्स बाज़ार टॉप सिलेक्ट्स संवर्ग में चुनी गई 15 परियोजनाओं में 9 फीचर फिल्म प्रोजेक्ट, 2 वृत्तचित्र, 2 लघु फिल्में और 2 वेब-सीरीज़ शामिल हैं, जो 2 मई, 2025 को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में वेव्स बाज़ार के दौरान आयोजित सत्र में निर्माताओं, बिक्री एजेंटों, वितरकों, महोत्सव संयोजकों और संभावित निवेशकों के सामने पेश की जाएंगी।
वेव्स बाज़ार टॉप सिलेक्ट्स 2025
1. द वेज कलेक्टर | तमिल | भारत | फिक्शन फीचर
निर्देशक – इनफेंट सूसाई | निर्माता - बागवती पेरुमल
2. पुतुल | हिंदी | भारत | फिक्शन फीचर
निर्देशक-राधेश्याम पीपलवा | निर्माता - शरद मित्तल
3. दूसरा ब्याह (लेविर) | हरियाणवी, हिन्दी | भारत | फिक्शन फीचर
निर्देशक - भगत सिंह सैनी | निर्माता – परवीन सैनी
4. पंखुड़ियां (पीटल्स इन द विंड) | हिंदी | भारत | फिक्शन फ़ीचर
निर्देशक - अब्दुल अज़ीज़ | निर्माता - अब्दुल अज़ीजं, ज्योत्सना राजपुरोहित
5. खिड़की गाव (इफ ऑन ए विंटर्स नाइट) | मलयालम | भारत | फिक्शन फीचर
निर्देशक - संजू सुरेंद्रन | निर्माता - डॉ. सुरेंद्रन एमएन
6. सूचना – द बिगनिंग | बांग्ला | भारत | फिक्शन फीचर
निर्देशक - पौशाली सेनगुप्ता | निर्माता – अविनंदा सेनगुप्ता
7. स्वाहा इन द नेम ऑफ फायर | मगही | भारत | फिक्शन फीचर
निर्देशक - अभिलाष शर्मा | निर्माता - विकाश शर्मा
8. गोटीपुआ – बियांड बॉर्डर्स | अंग्रेज़ी, हिंदी, ओड़िया | भारत | डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर
निर्देशक एवं निर्माता - चिंतन पारेख
9. फ्रॉम इंडिया | अंग्रेज़ी | अमरीका | लघु वृत्तचित्र
निर्देशक एवं निर्माता - मंदार आप्टे
10. थर्ड फ्लोर | हिंदी | भारत | लघु फिल्म
निर्देशक - अमनदीप सिंह | निर्माता - अमनदीप सिंह
11. जहान | हिंदी | भारत | फिक्शन लघु फिल्म
निर्देशक और निर्माता – राहुल शेट्टी
12. प्लैनेट इंडिया | अंग्रेजी,हिंदी | भारत | टीवी शो
निर्देशक - कॉलिन बटफील्ड | निर्माता – तमसील हुसैन
13. भारती और बिबो | हिंदी | भारत | एनिमेशन वेब-सीरीज़/टीवी
निर्देशक - स्नेहा रविशंकर | निर्माता - राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम एवं पपेटिका मीडिया प्राइवेट लिमिटेड
14. अचप्पाज़ एल्बम (ग्रैम्पाज़ एल्बम) | मलयालम | भारत | फिक्शन फीचर
निर्देशक - दीप्ति पिल्लई सिवन | निर्माता - राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
- दुनिया ना माने (द अनएक्सपेक्टिड) | हिंदी | भारत | फिक्शन फीचर
निर्देशक एवं निर्माता - वी. शांताराम
वेव्स के बारे में
मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र का महत्वपूर्ण आयोजन, प्रथम विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स), भारत सरकार द्वारा 1 से 4 मई, 2025 तक मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित होगा।
यह सम्मेलन उद्योग पेशेवर, निवेशक, निर्माता या नवप्रवर्तक, सबको मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ने, सहयोग करने, नवरचना करने और योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक मंच प्रदान करता है।
वेव्स, भारत की रचनात्मक शक्ति को बढ़ाकर, मनोरंजन सामग्री निर्माण, बौद्धिक संपदा और तकनीकी नवाचार के केंद्र के तौर पर इसे और लोकप्रिय बनाएगा। इसके केंद्र में प्रसारण, प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, रेडियो, फिल्म, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, ध्वनि और संगीत, विज्ञापन, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जनरेटिव एआई, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और एक्सटेंडेड रियलिटी (एक्सआर) से संबंधित उद्योग और क्षेत्र शामिल हैं।
क्या आपके कुछ सवाल हैं तो आपको यहीं उसके जवाब मिलेंगे।
वेव्स की नवीनतम जानकारी के लिए पीआईबी टीम से जुड़े रहें।
आओ, हमारे साथ लहरों में उतरिये! वेव्स के लिए अभी रजिस्टर कीजिये।
***
एमजी/केसी/एकेवी/एसके
Release ID:
(Release ID: 2124360)
| Visitor Counter:
205