प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने युवाओं को सीखने और व्यक्तिगत विकास के लिए गर्मियों की छुट्टियों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया
प्रविष्टि तिथि:
01 APR 2025 12:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर के युवा मित्रों को उनकी गर्मी की छुट्टियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इस समय का उपयोग आनंद, सीखने और व्यक्तिगत विकास के लिए करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एक्स पर लोकसभा सांसद श्री तेजस्वी सूर्या की एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:
मैं अपने सभी युवा मित्रों को एक समृद्ध अनुभव और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं देता हूँ। जैसा कि मैंने पिछले रविवार को #मनकीबात में कहा था, गर्मी की छुट्टियां आनंद लेने, सीखने और आगे बढ़ने का एक शानदार अवसर प्रदान करती हैं। इस दिशा में ऐसे प्रयास बहुत अच्छे हैं।
*****
एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2117176)
आगंतुक पटल : 449
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam