प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
13 MAR 2025 8:53PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी को राष्ट्र निर्माण और भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके व्यापक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। श्री मोदी ने कहा, "मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे देश और विदेशों में कई मौकों पर उनसे बातचीत करने का अवसर मिला। उनकी वैचारिक स्पष्टता और कुशल कार्यशैली हमेशा ही उल्लेखनीय रही।"
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“डॉ. शंकर राव तत्ववादी जी के निधन से व्यथित हूं। उन्हें राष्ट्र निर्माण और भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके व्यापक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने स्वयं को आरएसएस के लिए समर्पित कर दिया और इसके वैश्विक प्रसार को आगे बढ़ाकर अपनी पहचान बनाई। वह एक प्रतिष्ठित विद्वान भी थे, जो हमेशा युवाओं में जिज्ञासा की भावना को प्रोत्साहित करते थे। विद्यार्थी और विद्वान बीएचयू के साथ उनके जुड़ाव को प्रेमपूर्वक याद करते हैं। विज्ञान, संस्कृत और अध्यात्म के प्रति उनकी विशेष रूचि थी।
मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे देश और विदेशों में कई मौकों पर उनसे बातचीत करने का अवसर मिला। उनकी वैचारिक स्पष्टता और कुशल कार्यशैली हमेशा ही उल्लेखनीय रही।
ओम शांति
***
एमजी / आरपीएम / केसी / आर
(रिलीज़ आईडी: 2111372)
आगंतुक पटल : 212
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam