प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने संगीतकार चंद्रिका टंडन को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2025 2:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने आज संगीतकार चंद्रिका टंडन को एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अनुराग और एक उद्यमी, परोपकारी और संगीतकार के रूप में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा:

"एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से, संगीत के रूप में उनकी उपलब्धियों पर हमें बेहद गर्व है! यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति अत्यंत अनुरागी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। वह अनेक लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई भेंट मुझे याद है।

****

एमजी/केसी/एसएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2099119) आगंतुक पटल : 532
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Khasi , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam