प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 JAN 2025 8:41AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

"त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह राज्य राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। मैं कामना करता हूं कि त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"

***

एमजी/आरपी/केसी/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2094701) आगंतुक पटल : 228
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam