प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने खो-खो विश्व कप जीतने पर भारतीय पुरुष टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 19 JAN 2025 11:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय पुरुष टीम को खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए उनके धैर्य और समर्पण की सराहना की है।

"आज भारतीय खो खो के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

खो खो विश्व कप का खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष खो खो टीम पर बहुत गर्व है। उनका धैर्य और समर्पण सराहनीय है। यह जीत युवाओं के बीच खो खो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।"

****

एमजी/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2094418) आगंतुक पटल : 551
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam