प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने खो-खो विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 19 JAN 2025 9:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय महिला टीम को पहला खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

भारतीय महिला टीम को पहला खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई! यह ऐतिहासिक जीत उनके बेजोड़ कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का परिणाम है। इस जीत ने भारत के सबसे पुराने पारंपरिक खेलों में से एक इस खेल को और अधिक प्रसिद्धि दिलाई है, जिससे देश भर में असंख्य युवा एथलीटों को प्रेरणा मिली है। उम्मीद है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और अधिक युवाओं के लिए इस खेल को अपनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।”

***

एमजी/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2094416) आगंतुक पटल : 444
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam