प्रविष्टि तिथि:
19 DEC 2024 6:17PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा मुक्ति दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रियता से भाग लेने वाले महिलाओं और पुरुषों की वीरता और दृढ़ संकल्पता का स्मरण किया।
सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में श्री मोदी ने लिखा:
"आज गोवा मुक्ति दिवस पर हम उन महान महिलाओं और पुरुषों की बहादुरी और दृढ़ संकल्प को याद करते हैं जो गोवा को मुक्त करने के आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे। उनकी वीरता हमें गोवा की बेहतरी और राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करती है।"
***
एमजी/केसी/एकेवी/केके